नॉर्वे शतरंज R9 : एक राउंड पहले ही कार्लसन विजेता
16/10/2020 -मेगनस कार्लसन अंत तक अपने विरोधी के खेल और व्यवहार पर नजर रखते है और गलती होने की उस आखिरी गुंजाइश का इंतजार करते है जिसे अन्य खिलाड़ी ना होना मानकर आगे बढ़ जाते है और ना जाने कितने मैच अनिर्णीत रह जाते है ,मेगनस का जीतने का हठ सामने वाले के मन को भले कभी कभी छलनी कर देता है पर कार्लसन पूरी निर्दयता से अपने पूरे अंक को लेने तैयार होते है ,नॉर्वे शतरंज मे कल जो हुआ वह इतिहास मे हमेशा मौजूद रहेगा और जब भी आने वाले समय मे असीम प्र्तिभा के धनी अलीरेजा पीछे मुड़कर देखेंगे कार्लसन के खिलाफ मिली हार उन्हे एक सबक देती रहेगी । कार्लसन की अलीरेजा पर जीत नें उन्हे एक राउंड पहले ही विजेता बना दिया है । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर देर रात इस मैच का एक बार फिर सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख