स्पीड चैस - कार्लसन नें परहम को दी करारी मात
03/11/2020 -विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें एक बार फिर अन्य खिलाड़ियों से अपना खेल का अंतर दिखाते हुए स्पीड चेस के प्री क्वाटर फाइनल मे ईरान के परहम मघसूदलू को 24-5 के बड़े अंतर से मात देते हुए टूर्नामेंट के अगले नॉक आउट पड़ाव मतलब क्वाटर फाइनल मे जगह बना ली है जहां उनका मुक़ाबला फ्रांस के विश्व नंबर 4 खिलाड़ी मकसीम लागरेव से होगा । परहम मघसूदलू के साथ खेलते हुए कार्लसन नें खेल के तीनों फटाफट फॉर्मेट 5 +1 मिनट , 3+1 मिनट और 1+1 मिनट मे अपना पूरा नियंत्रण रखा खेल मे कुछ स्थिति यूं रही की कार्लसन नें कुल 22 मैच जीते 4 ड्रॉ खेले और मात्र 3 मैच ही गवाए । कार्लसन के इस शानदार मुक़ाबले का हिन्दी चेसबेस इंडिया पर सीधा प्रसारण किया गया और इस दौरान हिन्दी चेसबेस इंडिया नें 50,000 सब्सक्राइबर का आंकड़ा भी पार कर लिया । पढे यह लेख