देवांश नें जीता खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फ़ीडे रेटिंग, अहिलान रहे उपविजेता
17/04/2026 - चेसबेस इंडिया द्वारा आयोजित खेलों चैस इंडिया फ़ीडे रेटिंग के दूसरे संस्करण का आयोजन भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल में सफलतापूर्वक पिछले दिनों किया गया, 23 से 31 मार्च के दौरान संपन्न हुआ, इसका खिताब देवांश सिंह नें 9 में से 9 अंक बनाते हुए अपने नाम किया, छत्तीसगढ़ के अहिलान रॉय 7.5 अंक बनाकर दूसरे और 7 अंकों पर सबसे बेहतर टाईब्रेक के साथ दिव्यांशु गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे । क्लासिकल शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नौ दिवसीय इस स्पर्धा के आयोजन में डीजीटी के सहयोग से इस स्पर्धा में सीधा प्रसारण भी किया गया। खेलो चैस इंडिया मुहिम का यह 80वाँ आयोजन था और उम्मीद है यह प्रयास इस साल 100 आयोजन पूरे कर लेगा, इस स्पर्धा में डीजीटी, आई वी ई आई और सेज इंटरनेशनल स्कूल हमारे प्रमुख सहयोगी रहे।