प्राग मास्टर्स : यॉर्डन का तूफ़ान , गुकेश की दूसरी हार , दिव्या नें सूर्या को हराया
02/03/2026 - अब तक के सबसे मजबूत संस्करण के साथ वापस लौटे प्राग मास्टर्स शतरंज में अब तक पाँच राउंड खेले जा चुके है और फ़िलहाल नीदरलैंड के वान फारेस्ट यॉर्डन एक बेहतरीन लय में नजर आ रहे है और उन्होंने पाँचवें राउंड में टूर्नामेंट में अपनी चौंथी जीत दर्ज की है और ख़ुद को एकल बढ़त पर बनाये रखा है, वहीं विश्व चैंपियन गुकेश के लिए यह मुश्किल दौर फ़िलहाल जारी है और एक बार फिर अपने बेहद खास प्रतिद्वंदी अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से एक भारी भूल करते हुए हार गए यह गुकेश की प्रतियोगिता में दूसरी हार रही और लाइव विश्व रैंकिंग में गुकेश जनवरी 2024 के बाद अपने सबसे निचले पायदान पर पहुँच गए है ,पिछले कई मुकाबलों की तरह इस बाज़ी में भी गुकेश जीत के पास जाकर चूक गए। वहीं अरविंद चितम्बरम को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि चैलेंजर वर्ग में दिव्या देशमुख नें भारत के अनुभवी ग्रैंड मास्टर सूर्या शेखर गांगुली पर जीत दर्ज करते हुए अपनी पहली जीत का स्वाद चखा. अब एक दिन के विश्राम के बाद अंतिम चार दिन चार और मुकाबले खेले जाएँगे. खैर पाँचवाँ राउंड पांचों मुकाबलों में परिणाम आने के लिए याद रखा जाएगा I पढ़े यह लेख। 📸 अभ्युदय राम