मेगनस कार्लसन नें ही जीता बेंटर ब्लिट्ज़ खिताब
30/09/2020 -विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें जब बेंटर ब्लिट्ज़ के फाइनल मे पहली चाल f3 के साथ शुरुआत की और अगली ही चाल मे वह अपने राजा को f2 के खाने पर लेकर गए तो यह साफ हो गया था की वह मानसिक तौर पर अपने प्रतिद्वंदी वेसली सो को एक चुनौती दे रहे है की मैं आपसे बेहतर हूँ और इस तरह ओपेनिंग के नियमों को ताक पर रखकर भी मुक़ाबला जीत सकता हूँ । हुआ भी सब कुछ कार्लसन के पक्ष मे और उन्होने शुरुआत से जो बढ़त बनाई वह लगातार कायम रही और वेसली सो की वापसी की कोशिशों के बीच नौवे राउंड मे मेगनस कार्लसन नें अपनी फाइनल जीत दर्ज करते हुए 5.5-3.5 से खिताब अपने नाम कर लिया । हिन्दी चेसबेस इंडिया पर रात 11.30 बजे से 1.00 बजे तक फाइनल मुक़ाबले का सीधा प्रसारण हिन्दी विश्लेषण के साथ किया गया । पढे यह लेख