क्लच इंटरनेशनल D1 - कार्लसन को जेफ्री नें चौंकाया
07/06/2020 -ऑनलाइन शतरंज की दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी पुरुष्कार राशि और सबसे अनोखे मैच फॉर्मेट के साथ शुरू हुआ क्लच इंटरनेशनल शतरंज का पहला दिन ही अपने आप में बड़ा रोमांच लेकर आया है ,पहले दिन इस नॉक आउट टूर्नामेंट के पहले दो क्वाटरफ़ाइनल के पहले हिस्से के छह मुक़ाबले खेले गए । नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ने अमेरिकी प्रतिभा जेफ्री क्षियांग से तो अमेरिका के वेसली सो नें फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव के खिलाफ पहला पड़ाव पूरा किया और वैसे तो पहले दिन के बाद मेगनस कार्लसन 4.5 -3.5 से आगे रहे पर पांचवे मैच में उनकी हार नें समीकरण बदल भी दिये । जबकि वेसली सो लगभग एकतरफा स्कोर करने में कायम रहे । पढे यह लेख