एयरथिंग्स मास्टर्स - मकसीम के खिलाफ हरिकृष्णा करेंगे शुरुआत
25/12/2020 -भारत के नंबर 2 शतरंज ग्रांड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा के लिए आने वाले एक माह बेहद खास होने जा रहा है हम सभी जानते है की वह टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज मे ऑन द बोर्ड शतरंज मे वापसी करने जा रहे है पर उससे पहले तो वह कल से शुरू हो रहे चैम्पियन चैस टूर के हिस्से एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज मे अपने अभियान की शुरुआत करेंगे । 12 दिग्गज ग्रांड मास्टर की इस रैपिड प्रतियोगिता मे पहले तीन दिन हरिकृष्णा 11 राउंड रॉबिन मुक़ाबले खेलेकर प्ले ऑफ मे जगह बनाने की कोशिश करेंगे । पहले दिन विश्व नंबर 5 फ्रांस के मकसीम लागरेव के साथ मुक़ाबला खेलकर हरिकृष्णा प्रतियोगिता का आगाज करेंगे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस टूर्नामेंट का भी पूरा प्रसारण आपको देखने को मिलेगा । पढे यह लेख