NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

सेंट्स इंटरनेशनल - जीत कर भी नहीं जीते खिताब भारत के हर्षा !

02/09/2019 -

जब आप किसी चीज के  सबसे ज्यादा हकदार हो और आपने उसके लिए हरसंभव सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और फिर भी वह किसी और को दे दी जाये तो आपको कैसा लगेगा । भारत के पूर्ण नेशनल जूनियर चैम्पियन हर्षा भारतकोठी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ । स्पेन के बार्सिलोना में हर वर्ष होने वाले प्रसिद्ध सेंट्स इंटरनेशनल में वह अंतिम राउंड तक बेहतर टाईब्रेक के आधार पर बढ़त पर थे और अंतिम राउंड जीतने के बाद वह खिताब जीतने के बारे में निश्चिंत थे और कुछ देर के लिए मैच स्थल पर मोजूद नहीं थे पर जब वह पुरूष्कार वितरण के लिए वापस आए तो उन्हे बताया गया की विजेता जर्मनी के नील मेक्सिमिलियन होंगे तो यह हर्षा के लिए एक बड़ा झटका था पर यह सब कैसे हुआ पढे यह लेख । 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

फीडे रेटिंग - विश्वनाथन आनंद की टॉप टेन में वापसी

01/09/2019 -

विश्व शतरंज संघ के द्वारा जारी विश्व रैंकिंग सूची या यूं कहे फीडे रेटिंग लिस्ट में आज भारत के लिहाज से अच्छी खबर रही और अपेक्षा के अनुरूप भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद शीर्ष 10 में वापस लौट आए । आनंद को सिंकिफील्ड कप में उनके अच्छा प्रदर्शन का इनाम मिला और इस वर्ष 50 वर्ष के होने जा रहे आनंद 2765 अंको के साथ विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर पहुँच गए है । फीडे विश्व कप के पहले पेंटाला हरिकृष्णा और विदित गुजराती की रेटिंग और विश्व रैंकिंग में इजाफा भी भारत के लिए अच्छा संकेत है । महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और जहां वह चौंथे पायदान पर पहुँच गयी है तो हरिका भी शीर्ष 10 में वापसी करने में कामयाब रही है । 

गाजियाबाद डिस्ट्रीक फीडे रेटिंगः मनीष ने मारी बाजी, बने चैम्पियन

31/08/2019 -

उत्तर प्रदेश में शतरंज खेल के इतिहास में पहली बार यूपी के गाजियाबाद में जिला स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन फीडे रेटिंग आधार पर किया गया। यूपी स्पोस्टर्स चेस एसोसिएशन से संबद्ध चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद और इंस्टिटूयूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस कॉलेज के संयुक्त आयोजन में गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज में बीते 16 अगस्त से 18 अगस्त तक आईटीएस गाजियाबाद सीनियर डिस्ट्रीक ओपेन फीडे रेटेड चेस चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। सात राउण्ड और 90 प्लस 30 सेकेण्ड बढ़त के आधार पर खेली गई इस प्रतियोगिता में 123 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर आयोजकों के चेहरे पर जहां मुस्कान ला दिया वहीं उनकी मेहनत को सफल बना दिया। प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग का खिताब सात चक्रों के मैच में मनीष उनीयाल में 6 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

कार्लसन को हराकर डिंग बने सिंकिफील्ड के सरताज

30/08/2019 -

कल रात सबकी नजरे लगी हुई थी मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और चीन की सनसनी डिंग लीरेन के मुक़ाबले पर और परिणाम कुछ ऐसा आया जो किसी के भी लिए मैच के पहले सोचना आसान नहीं था । डिंग लीरेन नें इतिहास बना दिया । वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होने कार्लसन को प्ले ऑफ में मात दे दी और खिताब झटक लिया । जब कार्लसन नें अपने अंतिम दो क्लासिकल मुक़ाबले वेसली सो और मेक्सिम लाग्रेव को हराकर वापसी की और प्लेऑफ में जगह बनाई तो हर कोई यह कहने लगा था की वह लय में लौट आए और खिताब अपने नाम कर लेंगे लेकिन इतिहास डिंग लीरेन की प्रतीक्षा कर रहा था और इस जीत नें उन्हे कार्लसन के अगले चैलेंजर के तौर पर देखे जाने की धारणा को और मजबूत कर दिया है ।  

राष्ट्रीय खेल दिवस: शतरंज को मिले और सम्मान

29/08/2019 -

लेख लिखने में शायद थोड़ा देर हो गयी पर लगा की चलो इस पर बात की जाए । 29 अगस्त भारत के खेल जगत के लिए खासा महत्व रखता है इस दिन को  29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती का है। ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल दिलवाया था। इसकी वजह से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी थी।  उनके सम्मान में 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद की जयंती के दिन ही खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा खेलों में विशेष योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। भारतीय खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कारों के अलावा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। शतरंज अब तक कितने खिलाड़ियों को यह अवार्ड मिला है और क्यूँ शतरंज खिलाड़ी इससे थोड़े दूर नजर आते है आइये नजर डालते है । 

क्या आनंद जीत से करेंगे सिंकिफील्ड कप का समापन ?

28/08/2019 -

सिंकिफील्ड का अंतिम पड़ाव आ पहुंचा है और दसवें राउंड के परिणामों नें प्रतियोगिता की तस्वीर काफी बदल दी है । कौन विजेता बनेगा इस सूची मे मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का नाम भी अचानक शामिल हो गया है उन्होने आखिरकार लगातार 9 ड्रॉ के बाद अपनी पहली जीत का स्वाद चखा और अंतिम राउंड मे अब उनके सामने होंगे मेक्सिम लाग्रेव जो की सफ़ेद मोहरो से उन्हे चुनौती पेश करेंगे जिन्होने पिछले ही राउंड में सयुंक्त बढ़त पर चल रहे रूस के इयान नेपोंनियची को मात दी है । खैर इन सब परिणामों के बीच भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें काले मोहरो से एक रोचक मुक़ाबला रूस के सेरगी कार्याकिन से ड्रॉ खेलते हुए अपना सयुंक्त दूसरा स्थान बनाए रखा है और अंतिम राउंड में जब वह सफ़ेद मोहरो से नाकामुरा के खिलाफ खेलेंगे तो उनके प्रशंसक उनसे जीत की उम्मीद लगाए हुए है । पढे यह लेख 

सिंकिफील्ड कप - जीत के करीब पर जीत से दूर आनंद

27/08/2019 -

भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद अमेरिका के सेंट लुईस मे चल रहे सिंकिफील्ड कप के आठ राउंड के बाद सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । पहले राउंड में ही रूस के इयान नेपोंनियची को पराजित करते हुए शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता का आगाज करने वाले आनंद नें पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल तो दिखाया पर जीत जैसे उनसे रूठी ही रही । पिछले लगातार चार राउंड में पहले अनीश गिरि ,फिर डिंग लीरेन फिर फबियानों करूआना और अब शाकिरयार ममेद्यारोव के खिलाफ वह साफ बढ़त लेकर जीत की उम्मीद जगाते नजर आ रहे थे पर अंत में सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे और आनंद के खाते में हर बार आधा अंक का नुकसान हुआ मतलब जहां आनंद अभी 7 अंको पर हो सकते थे वह 5 अंको पर खेल रहे है । इयान नेपोंनियची और डिंग लीरेन अब 5.5 अंक बनाकर उनसे आगे निकल चुके है तो कार्यकिन 5 अंक बनाकर उनके साथ है । अब देखना होगा की अंतिम दो  राउंड क्या आनंद अपने ड्रॉ का क्रम तोड़ कर एक जीत दर्ज करेंगे । पढे राउंड 6 ,7 ,8 और 9 की रिपोर्ट 

गुजरात के कर्तव्य और केरल की फातिमा बनी नेशनल एमेच्यौर शतरंज चैम्पियन

25/08/2019 -

भोपाल में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय एमेच्यौर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब पुरुष और महिला वर्ग में क्रमशः गुजरात के अनादकत कर्तव्य और केरल की फातिमा आब्दीन नें अपने नाम कर लिया । मध्य प्रदेश शतरंज संघ के द्वारा आयोजित और अखिल भारतीय शतरंज संघ द्वारा अधिकृत इस चैंपियनशिप में भारत के लगभग सभी राज्यो से मिलाकर लगभग 160 खिलाड़ियों नें भाग लिया । 20 से 25 अगस्त तक हुई इस छह दिवसीय स्पर्धा का आयोजन भोपाल के आयोध्या नगर स्थित होट्ल कांता श्रवण पैलेस में किया गया । कुल 9 राउंड में 5 खिलाड़ी 8  अंक बनाने में सफल रहे पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर कर्तव्य सबसे आगे निकल गए जबकि एयर फोर्स के श्रीकांत के. को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा । समापन समारोह में सभी अतिथियों नें भोपाल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट 2019 के सर्कुलर का विमोचन भी किया पढे निकलेश जैन की यह रिपोर्ट 

आकाश व विदुला बने अंडर 9 नेशनल चैम्पियन

25/08/2019 -

अखिल भारतीय शतरंज संघ की देखरेख में गुजरात स्टेट चेस एसोसिएशन के आयोजन में अहमदाबाद में 3 अगस्त से 11 अगस्त तक 33वीं राष्ट्रीय अण्डर-9 ओपेन व बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में अण्डर-9 ओपेन वर्ग का खिताब अपने अपराजित प्रदर्शन से तमिलनाडु के आकाश जी ने 11 मैचों में 9.5 अंक अर्जित कर अपने नाम कर लिया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ियों को मिला। तीनों ने ही 9 अंक बनाए। लेकिन टाइब्रेक के आधार पर चैम्पियन के खिताब पर सभी रेटेड खिलाड़ियों को धरासायी कर तमिलनाडु की अनरेटड खिलाड़ी विदुला अंबुसेल्वन ने 9 अंक अर्जित कर कब्जा जमा लिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सिंकिफील्ड कप - आनंद,करूआना और डिंग बढ़त पर

23/08/2019 -

सिंकिफील्ड कप शतरंज मे राउंड 5 हो चुके है और प्रतियोगिता लगभग अपने आधे पड़ाव तक आ गयी है । भारत के लिए अच्छी खबर यह है की भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद अभी भी बढ़त पर बने हुए है । आनंद नें राउंड तीन मे अर्मेनिया के लेवान अरोनियन ,राउंड चार मे अमेरिका के वेसली सो तो राउंड 5 में फ्रांस के मेक्सिम लागरेव से अपना मुक़ाबला ड्रॉ खेलते हुए 3 अंक बना लिए है । उनके अलावा फबियानों करूआना नें लेवान अरोनियन तो डींग लीरेन नें अनीश गिरि को मात देते हुए आनंद के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है । अब एक दिन के विश्राम के बाद जब खिलाड़ी आमने सामने होंगे तब आनंद के सामने होंगे अनीश गिरि देखना होगा क्या आनंद प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज करेंगे ?

एथेंस ऑफ द ईस्टः शायांतन -वेंकटेश को सयुंक्त पहला स्थान

20/08/2019 -

अखिल भारतीय शतरंज संघ की देखरेख और अनंती चेस एकेडमी के आयोजन में मदुरै में 8 अगस्त से पहली बार हुई एथेंस ऑफ ईस्ट इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर ओपेन चेस टूर्नामेण्ट का सफल समापन 18 अगस्त हुआ। प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप का खिताब टाइब्रेक के आधार पर रुस के ग्रांडमास्टर बोरिस सेवचेंको (2576) ने 10 चक्रों के मैच में 8 अंक बनाकर जीत लिया। वैसे तो भारत के शायांतन दास और एम आर वेंकटेश भी 8 अंक बनाकर सयुंक्त पहले स्थान पर रहे पर टाईब्रेक के आधार पर  उवविजेता का खिताब भारत के आईएम शायांतन दास (2409) के सिर सज तो वेंकटेश को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा । वहीं कैटगरी सी की प्रतियोगिता का खिताब अपने शानदार खेल से तमिलनाडु के आर जयवंत ने 10 चक्रों के मैच में 9 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की यह रिपोर्ट

सिंकिफील्ड कप - कार्लसन से आनंद ने खेला ड्रॉ ! बढ़त बरकरार

19/08/2019 -

सेंट लुईस मे भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के लिए दूसरा राउंड भी अच्छा ही बीता और फिलहाल शुरुआती दो राउंड के बाद उनकी बढ़त बरकरार है और पहले दो राउंड मे एकमात्र जीत उन्ही के खाते मे है ! खैर आनंद सफ़ेद मोहरो से खेल रहे थे और कार्लसन के खिलाफ उनका मैच सिसिलियन रोजोलिमों में खेला गया जहां कार्लसन नें आनंद को चौंकने की कोशिश तो की पर आनंद बोर्ड पर संतुलित नजर आए और बिना किसी परेशानी के मैच ड्रॉ रहा । अनीश गिरि जरूर अरोनियन के खिलाफ मुक़ाबला जीत सकते थे पर वह असफल रहे । खैर दूसरे राउंड के सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे और अब तीसरे राउंड में आनंद के सामने होंगे लेवान अरोनियन तो देखना होगा राउंड तीन क्या आनंद के लिए एक और जीत लाएगा । 

सिंकिफील्ड कप : आनंद नें नेपो को हराया अब कार्लसन की बारी

18/08/2019 -

मुझे लगता है आनंद की तारीफ करने के लिए मेरे पास अब कोई शब्द नहीं रह गए है वह इन सबसे अलग एक बड़ी राह पकड़ चुके है । बार बार मैं लिखता हूँ की वह 50 वर्ष के होने वाले है पर अब लगता है या तो शायद वह 35 के आसपास ही है या फिर यह कहने में कोई शक नहीं की आनंद इस उम्र में ऐसा खेल खेलने वाले शायद शतरंज इतिहास के महानतम खिलाड़ी है जो अब भी अपनी एंडगेम की तकनीक से किसी भी युवा दिग्गज को पानी पिला सकते है और कभी भी पलट कर वापसी करने की क्षमता रखते है। अमेरिका के सेंट लुईस में शुरू हुए सिंकिफील्ड कप में आनंद नें पहले राउंड में रूस के नेपोमनियची को पराजित किया तो दूसरे राउंड में अब वह मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से मुक़ाबला खेलेंगे । पढे निकलेश जैन की यह रिपोर्ट । 

एथेंस ऑफ ईस्ट- अभिजीत,वेंकटेश,शायांतन बढ़त पर

16/08/2019 -

अखिल भारतीय शतरंज संघ की देखरेख और अनंती चेस एकेडमी के आयोजन में मदुरै में पहली बार आयोजित की जा रही एथेंस ऑफ ईस्ट इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर ओपेन टूर्नामेण्ट अपने आधे से अधिक पड़ाव को पार कर चुकी हैं। बेहतरीन व्यवस्था के बीच होटल पोपीस में हो रहे इस टूर्नामेण्ट के ए कैटगरी में सात चक्रों की समाप्ति के बाद अपने शानदार खेल से 3 भारतीय खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता ,शायांतन दास और एम आर वेंकटेश 6 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर बने हुए है। सबसे आगे चल रहे वेंकटेश का विजय रथ छह राउंड के बाद रुक गया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि अभिजीत और शायांतन जीतकर उनके बराबर पहुँच गए इनके अलावा रूस के स्मिरनोव पावेल और चिली के रोड्रिगो भी सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है . इसी टूर्नामेण्ट के बी कैटगरी का समापन 13 अगस्त हो हुआ जिसमें चैम्पियनशिप का खिताब 219वीं सीटेड खिलाड़ी मध्यप्रदेश के रजत यादव (1367) ने 10 मैचों में अपराजित रहते हुए 9 अंक बनाकर जीत लिया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

एथेंस ऑफ ईस्ट इंटरनेशनल – वेंकटेश सबसे आगे

14/08/2019 -

मदुरै में आरंभ हुए एथेंस ऑफ ईस्ट इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप नें अब रफ्तार पकड़ ली है । पहली बार आयोजित किया जा रहा यह शतरंज फ़ेस्टिवल शानदार इंतामजात के चलते सभी को पसंद आ रहा है । पहली बार मे यह आयोजन 11 देशो के खिलाड़ियों को आकर्षित करने मे कामयाब रहा है और कुल मिलकर वर्ग ए मे 180 खिलाड़ी भाग ले रहे है जबकि वर्ग बी और सी मे क्रमशः 445 और 514 खिलाड़ियों नें भाग लेकर इसे 1139 खिलाड़ियों के साथ एक सफल आयोजन बना दिया है । खैर बात करे शुरुआती 5 राउंड की तो भारत के एमआर वेंकटेश अपने पहले सभी पांचों मुक़ाबले जीतकर पहले स्थान पर चल रहे है जबकि उनके ठीक पीछे टॉप सीड अभिजीत गुप्ता और पी कोंगुवल खेल रहे है

Contact Us